फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक निर्माण को लेकर दो पक्षो में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव में सड़क निर्माण कार्य को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया। सूचना पर प्रधान पुत्र एवं भतीजा मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने प्रधान पुत्र एवं भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल पहुंचाया।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव सराय रसूलपुर में ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य के अंतर्गत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का विरोध किया। जिसको लेकर विवाद हो गया हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। हमले में मौके पर मौजूद प्रधान पुत्र परवेज आलम एवं भतीजा इस्तकार घायल हो गए। झगडे़ की सूचना पर ग्राम प्रधान अल्लामेर भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने ग्राम प्रधान अल्लामेर के साथ भी धक्का मुक्की की। ग्राम प्रधान ने झगडे़ की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल परवेज आलम एवं इस्तकार को मेडिकल पहुंचाया। ग्राम प्रधान ने मारपीट के आरोपी तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें