फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घलौली गांव में रंजिश के चलते मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घलौली गांव में रंजिश के चलते मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

देवबंद। घलौली गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
घलौली गांव निवासी सुभाष ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसके पौत्र सार्थक व शिवम घर में बंधे पशुओं को चारा डाल रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे गांव के चार लोग लाठी डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें सार्थक और शिवम सहित बीच बचाव को आए योगेश, सुरेश और हर्ष घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के उमेश ने दी तहरीर में बताया कि कहासुनी की रंजिश के चलते योगेश, बिट्टू, शिवम आदि लाठी डंडों और बलकटी लेकर उनके घर में घुसे और गाली गलौज कर हमला कर दिया। इसमें उस समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी। मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें