फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट, थाने में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातियों की कार की साइड ग्रामीण की बाइक में लगने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत में बरातियों की कार की साइड ग्रामीण की बाइक में लग गई। इस पर बाराती और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से कई घायल। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।
विज्ञापन

गांव फुलत निवासी कक्कू की दो बेटियों की रविवार को शादी थी। एक बारात बामनहेरी और दूसरी बारात मेरठ के खिर्वा से आई हुई थी। देर शाम कुछ बराती कार लेकर गली से गुजर रहे थे। तभी उनकी कार सतीश के घर के बाहर खड़ी बाइक से जा टकराई। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आए और सतीश के घर पर हमला बोल दिया। मारपीट में सतीश, उसकी पत्नी संतोष और भतीजे सुमित एवं विनीत पुत्रगण बृजपाल घायल हो गए। दूसरी ओर से भी कई लोगों को चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों थाने लेकर आई। गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें