फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष कई घायल

विज्ञापन
गांव भोकरहेड़ी में छात्रों में झगडे के घटना क्रम की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। भोपा थाना क्षेत्र का गांव भोकरहेड़ी में सीट पर बैठने के विवाद को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर छात्रों के परिजनों पर भी मारपीट करने और तमंचे लहराने का आरोप लगाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
भोकरहेड़ी निवासी देवेंद्र ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार शाम इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी की छुट्टी होने के बाद कॉलेज के कुछ छात्र व अन्य लोग भारतीय स्टेट बैंक के पास कक्षा 11 के छात्र प्रिंस कुमार निवासी शुक्रतारी के साथ मारपीट कर रहे थे। छात्र को पीटता देखकर उसका पुत्र कार्तिक बीच-बचाव का प्रयास करने लगा, इस पर सभी हमलावर और उनके साथ आए लोगों ने उक्त प्रिंस को छोड़ दिया और उसके पुत्र कार्तिक के साथ मारपीट करने लगे। जान बचाकर किसी तरह उसका पुत्र घर के अंदर आ गया तब हमलावरों ने उसके घर के अंदर घुस कर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जान से मारने की नियत से उस पर हमला बोल दिया। जिससे उसके बेटे को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पास के गांव और कस्बे के ही निवासी हैं और यह एक कार से आए थे। गांव के काफी लोग मौके पर आ गए और उन्होंने हमलावरों को ललकारा तब आरोपी तमंचे से फायर करते हुए कार छोडक़र मौके से भाग निकले। वहीं दूसरी ओर योगेंद्र नगर निवासी धीर सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र रितिक भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। उसका पुत्र सुबह स्कूल गया था और क्लास रूम में एक बेंच पर जाकर बैठ गया तो दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली गलौज कर जबरदस्ती सीट से उठा दिया और कहने लगे कि यह बेंच गंदी हो गई है। उसके पुत्र ने इन लोगों का विरोध किया उसके बाद उक्त छात्र उसके पुत्र को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जान से मारने की धमकी देने लगे जिसकी शिकायत उसके पुत्र ने स्कूल के प्रधानाचार्य से की तो उन्होंने मामले को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। स्कूल की छुट्टी पर उसका पुत्र अपने साथियों के साथ विद्यालय से निकलकर भोकरहेड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे तो लगभग आधा दर्जन युवक तमंचे धारदार हथियारों से लैस होकर आए और उसके पुत्र व उसके साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी, जिससे छात्र रितिक, शुभम व राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें