मंसूरपुर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला डॉक्टरों का सम्मा?
- फोटो : KHATAULI
महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया
मंसूरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में हुए सम्मान समारोह में कोराना काल के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले महिला डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भारती माहेश्वरी के सफल संचालन में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. जीएस मनचंदा तथा सीएमओ डॉक्टर कीर्ति गिरि गोस्वामी के कर कमलों द्वारा किया गया। समारोह को मेडिकल के डायरेक्टर गौरव स्वरूप ने भी संबोधित किया। उधर, मंसूरपुर थाना प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संस्थाओं तथा शिक्षा से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनाया गया। इस अवसर पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह तथा मंसूरपुर थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।