फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना में व्यापारी सहित दो घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना में व्यापारी सहित दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना में लोहा व्यापारी और कृषि यंत्र मिस्त्री के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। वहीं, चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं, गांव छछरौली उच्च प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर में रखे सामान पर चोरों ने उड़ा दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन की। व्यापारियों ने पुलिस से वारदातों के खुलासे की मांग की है।
मोरना व जानसठ मार्ग पर भुमिया माता के निकट लोहा व्यापारी जाकिर के घर रविवार की देर रात बदमाशों ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर सोने के कुंडल, गले का हार, कंगन आदि सहित व 50 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। जाकिर ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका परिवार हरियाणा राज्य के शहर पानीपत की रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। रविवार की रात्रि में घर पर पत्नी शायरा व पुत्र शाहजहां को अचानक सामान गिरने की आवाज सुनी, तो घर की दीवार पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। निकट रह रहे परिवार व पड़ोस के लोगों को फोन कर घर में चोर होने की सूचना देते हुए शोर मचा दिया। बदमाश शोर सुनकर घर की छत से कूदकर सड़क से होते हुए भाग गए। वहीं, मोरना करहेड़ा मार्ग पर स्थित राजेंद्र भगत धीमान के यहां एक माह बाद लड़की की शादी होने के कारण सामान की खरीदारी की तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन

चोरों ने उनके घर में घुसकर सेफ के अंदर रखे बैग से 65 हजार रुपये व फोन चोरी कर फरार हो गए। सोमवार सुबह परिवार के जागने पर अलमारी के अंदर बेग में रखे कागजात आदि सामान बिखरा हुआ मिला, तो घर में चोरी होने से परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घटनास्थल की जांच पड़ताल की। परिवार वालों से चोरी हुए सामान की जानकारी करते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास मोहल्लेवासियों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी।
विज्ञापन

गांव छछरौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा धामा ने तहरीर देते हुए बताया कि चोरों ने स्कूल रसोई का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे गैस सिलिंडर व खाने पीने का सामान आदि चोरी कर लिया। मोरना में चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने डॉग स्कवॉड व फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई। भोपा थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटनाओं के आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीडितों ने तीन से चार बदमाशों को चोरी कर सामान ले जाते हुए देखने की बात कही है। जल्द ही इन दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें