फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

Tue, 19 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर प्रदर्शन करतीं महिला कांंग्रेस की कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी के नेतृत्व में महिलाएं टाउनहाल में एकत्र हुई।

यहीं से जुलूस के रुप में कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम डी के सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। बिलकिस चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ प्रतिदिन घटनाए हो रही हैं।

नाबालिग लड़कियों का अपहरण, डकैती, महिलाओं एवं छात्राओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ रासुका में कार्रवाई होनी चाहिए। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय से किया जाए। किसानों के लिए बिजली पानी की सुविधा नियमित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाएं। एमडीटीवी से रोक हटवायी जानी चाहिए। आठ सूत्रीय मांग पत्र देने वालों में नगर अध्यक्ष विनोद चौहान, पारुल, रेखा, शकीला, राजरानी, राजबाला, हसीना, नसीमा, उमा गर्ग, शारदा शर्मा, मधु, सलमा आदि शामिल रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें