फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से हाथ छुड़ाकर नहर में कूदी महिला

Fri, 06 May 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के साथ बृहस्पतिवार को दवाई लेने रुड़की गई महिला पति का हाथ छुड़ाकर नहर में कूद गई। महिला को जब तक निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग दौड़कर रुड़की पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


कस्बा निवासी महिला दिलरुबा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार को वह अपने पति मुर्सलीम के साथ रुड़की में दवाई लेने गई थी। बस से उतरकर दोनों रिक्शा में जा रहे थे। रास्ते में गणेशपुर नहर पुल पर महिला अचानक पति से हाथ छुड़ाकर रिक्शा से उतरकर नहर में कूद गई।

जिस पर उसके पति ने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से महिला को नहर से निकाल कर एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें