फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शराब पीकर पिता कर रहा था हंगामा, पेड़ से बांध दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी बेटे का शांति भंग की आशंका में चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



भोपा (मुजफ्फरनगर)। महाराज नगर गांव में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर घर से बाहर निकल कर पड़ोसियों के साथ गाली गलौज कर रहा था। परेशान होकर बेटे ने पिता को बांध दिया था। मामले की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी बेटे का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


सीमावर्ती खादर क्षेत्र के गांव महाराज नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति को पेड़ से बांधा गया था। इसकी वीडियो वायरल हुई थी। पीड़ित के बेटे पर पिता को पेड़ से बांधने का आरोप लगाया गया था। सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र शराब पीने के आदी है। पिता ने अधिक शराब पी ली थी और वह हंगामा भी कर रहा था। घर से बाहर निकल कर पड़ोसियों को भी गाली गलौज कर रहा था। लोगों द्वारा समझाने पर वह नहीं माना तो बेटे और उसकी पत्नी ने उसे कुछ देर के लिए रस्सी से बांध दिया था। मामले में आरोपी बेटे राजन का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें