फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ऋण लेने पहुंचा किसान तो बैंक ने बताया 21 लाख का कर्जदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूनाखेड़ा गांव के 75 वर्ष के किसान बृजपाल सिंह के साथ हुई धोखाधड़ी
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने डीएम के सामने मामला रखा, जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नूनाखेड़ा गांव के 75 वर्ष के किसान की आयु 46 वर्ष और उसकी भूमि को बैंक में बंधक दिखाकर हरियाणा के एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का ऋण जारी करने का आरोप है। पीडि़त किसान ने जब सरकारी योजनाओं और ऋण के लिए आवेदन किया तो यह मामला उसके सामने आया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने डीएम के सामने मामला रखा। डीएम ने जांच शुरू करा दी है।
नूनाखेड़ा के वृद्ध किसान बृजपाल सिंह ने पीएनबी कुटबा में ऋण के लिए आवेदन किया था। बैंक ने किसान को बताया कि उन्होंने 2014 में 21 लाख का ऋण ले रखा है। किसान ने खाता चेक कराया तो पता चला कि उसके नाम से चार खाते चल रहे हैं, जिनमें 22 लाख का ऋण बकाया है। यही नहीं 75 साल के बृजपाल की आयु इन खातों में 46 साल दिखाई गई है। यही नहीं मेल आईडी भी किसान के नाम से बनी है। किसान ने बैंक मैनेजर को बताया कि उसने अब से पहले कोई ऋण नहीं लिया है।
विज्ञापन

बैंक की ओर से बताया गया कि 2014 से उनकी आठ बीघा जमीन बैंक में बंधक है। 2014 में पीएनबी कुटबा में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी बैंक मैनेजर थे। किसान का आरोप है कि एक सरकारी योजना को लेकर तत्कालीन बैंक मैनेजर ने उससे जमीन के कागज लिए थे। आरोप है कि इसी आधार पर गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन


किसान को न्याय मिलना चाहिए
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि बृजपाल के साथ जो हुआ है, इस तरह के जनपद में कई मामले हैं। जिला प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें