फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर- रिश्तेदार पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, वीडियो भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने अपने ससुर व रिश्तेदार पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है, कि अश्लील वीडियो भी बनाई गई और उसे वायरल करने की धमकी देकर कुकर्म किया गया। मंडी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर नई मंडी थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में शामली के थानाभवन निवासी विवाहिता ने लिखाया कि उसका विवाह नई मंडी क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। पति व ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। 28 अक्टूबर को उसके ससुर व रिश्तेदार नेे उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। ससुर ने अप्राकृतिक कुकर्म भी किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब अदालत का सहारा लिया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंडी पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें