मीरापुर (मुजफ्फरनगर) के गांव बलीपुरा निवासी युवती रीना के तीन हत्याभियुक्तों को जेल भेजती पुलिस?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में 16 अक्तूबर को हुई रीना की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने युवती के पिता ब्रह्मपाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश के मामले में फैसला कराने के लिए पिता ने दो लाख की सुपारी देकर बेटी की हत्या कराई थी।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा निवासी रीना (21) पुत्री ब्रह्मपाल की 16 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह समय वह अपने मकान के गेट पर बैठी थी, तभी बाइक सवार हमलावर उसकी हत्या करके फरार हो गए थे। मृतका के पिता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।