फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
घायलों को भोपा सीएचसी से जिला चिकित्सालय ले जाते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव कैडी निजामपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। इनमें बेटे की मौके पर और पिता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी व 15 दिन की नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, तितावी व रोहाना में हुए हादसों में भी दो लोगों की मौत हो गई।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर निवासी मोनू मंगलवार शाम पत्नी रमा, पांच साल के बेटे यश व 15 दिन की नवजात के साथ बाइक से ससुराल रामराज जा रहा था। बाइक सवार दंपती ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कैडी निजामपुर के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच साल के बच्चे यश का एक पैर शरीर से कटकर अलग हो गया, जबकि बाइक चला रहा मोनू भी हाथ-पैर टूटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी रमा के भी चेहरे व सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि 15 दिन की नवजात भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भोपा ले जाकर भर्ती कराया, जहां मासूम यश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मोनू की भी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हुई है। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, तितावी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मंगलवार तड़के बाइक सवार गांव नूनाखेड़ा निवासी सोनू (29) की मौके पर ही मौत हो गई। रोहाना टोल प्लाजा के निकट सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा देवबंद निवासी अब्दुल रहमान (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोघपुर निवासी नवीन शर्मा 10 मार्च को खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कराकर ले गए थे। उपचार के दौरान सोमवार देर रात नवीन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें