फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 48 गेहूं क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी खरीद

विज्ञापन
किसानों के गेहूं क्रय केन्द्र के संबंधी बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिले में 48 गेहूं क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी खरीद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में 48 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। किसानों को उनके खाते में 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान होगा। केंद्र खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने गेहूं खरीद को लेकर कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक की। डीएम ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे किसानों को क्रय केंद्र में गेहूं लाने में कोई दिक्कत न हो। किसानों को क्रय केंद्रों से सीधे कृषक के बैक खाते में भुगतान किया जाएगा। सभी कृषक आवश्यक प्रपत्र अपने साथ रखें, ताकि उनको भुगतान मेें कोई दिक्कत न हो। गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद से संबंधित सभी तैयारियां भंडारण, बोरों की आवश्यकता, क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराने वाली सामग्री, पानी की व्यवस्था, टेंट आदि की व्यवस्था, किसानों के बैठने आदि की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद का प्रचार-प्रसार गांव-गांव कराया जाए और लेखपाल, ग्राम सचिव के माध्यम से जानकारी दी जाए, ताकि गेहूं लेकर आने वाले किसान को किसी परेशानी का सामना न करना पडे़। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही है। दो लाख 70 हजार बोरे, तौल कांटे आदि की पूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं क्रय केंद्रों में गेहूं खरीद मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित हुआ है। गेहूं क्रय केंद्र प्रात: नौ बजे से सांय छह बजे तक खुलेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों से गेहूं उतराई, छनाई सफाई के 20 रुपये प्रति क्विंटल लिए जाएंगे, जो वापस नहीं किए जाएंगे। नवीन मंडी स्थल सहित जिले में 48 क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। एडीएम वित्त आलोक कुमार, सभी एसडीएम, पीसीएफ, पीसीयू के अधिकारी, एआर-कॉपरेटिव, खाद्य विपणन अधिकारी सहित क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें