कलेक्ट्रट में किसान अंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करती जन कल्याण उपभोक्ता समिति के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान आंदोलन के समर्थन में महिलाओं का उपवास
मुजफ्फरनगर। जनकल्याण उपभोक्ता समिति की महिलाओं ने किसानों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया। आंदोलन में अब तक शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी।
समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं। संपूर्ण ग्रामीण व्यवस्था किसानों के कंधों पर ही निर्भर है। केंद्र का कानून किसानों के हितों पर सीधे कुठाराघात है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं है। इस लड़ाई में सभी को किसानों का सहयोग करना चाहिए। सामूहिक उपवास में सुरेंद्र कुमार, सोमेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सुखबीर सिंह, इरशाद, सोनिया, राजबाला, प्रियंका, रेखा, मुनेश, कविता, रेखा, ममता, सविता, सावित्री, सुनीता आदि काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।