फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - शनि की मूर्ति हटवाने के विरोध में अनशन शुरू

Mon, 22 Jan 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना गांव के ​शिव मंदिर में आयोजित पंचायत में मौजूद सभी समाज के ग्रामीण। स्
विज्ञापन
- तालाब की भूमि पर स्थापित भगवान शनिदेव की मूर्ति को पुलिस ने हटा दिया था
विज्ञापन

फोटाे समाचार
चरथावल। बुड्ढ़ाखेड़ा में शनि की मूर्ति हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने धरना और एक युवक ने अनशन शुरू कर दिया। शनिवार रात को तालाब की भूमि पर स्थापित भगवान शनिदेव की मूर्ति को पुलिस प्रशासन ने हटवा दिया था। रात करीब 11 बजे तक महिलाओं ने हंगामा किया और मूर्ति को स्थापित कराने की मांग की।
विज्ञापन

मामला शांत करने के लिए आसपास थानों की फोर्स को लगाया गया। बमुश्किल रात को मामला शांत हुआ। रविवार को दुष्यंत राणा ने अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है जब तक प्रशासन मूर्ति को उसी स्थान पर नहीं स्थापित कराता, तब तक बेमियादी अनशन करेंगे। महिलाएं भी धरने पर पहुंच गईं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया कि मूर्ति लगाने के लिए शासन से अनुमति जरूरी है। उन्होंने धरना हटाने की अपील की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और दोपहर बाद धरना शुरू कर दिया। इस दौरान दूधली समिति सभापति राजरानी पुंडीर, दुष्यंत सिंह, नरेश आर्य, गौरव, राजबहादुर, सियापाल, अमर सिंह, ओम सिंह, कुसुम, राकेश, पुष्पा, मिथलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें