खतौली में बुआडा रोड पर अधूरा पडा अंडरपास, जिस पर बनाया जाएगा ओवरब्रिज। संवाद
विकास की बात का लोगो लगाएं
-
- ग्रामीणों ने अंडरपास का विरोध करते हुए कार्य बंद करा दिया था
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बुआड़ा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण होने का रास्ता साफ हो गया है। अब यहां पर ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे विभाग ने हरी झंडी दे दी है। जिसके लिए बनाए गए मानचित्र के अनुसार 72 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।
बुआड़ा मार्ग पर रेलवे विभाग की ओर से अंडरपास का निर्माण किया गया था। इसके अलावा रेल फाटक बंद कर सीधे एक और अंडरपास बनाया जा रहा था। ग्रामीणों ने अंडरपास का विरोध करते हुए कार्य बंद करा दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास में जलभराव रहता है। जिस कारण इस मार्ग पर पड़ने वाले करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर बुआड़ा कलां निवासी समाजसेवी रमेश भाटी, ऋषिपाल भाटी, संतरपाल प्रधान, पूर्व प्रधान निवेश राणा आदि ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से बुआड़ा मार्ग पर पुल निर्माण कराए जाने की मांग की थी। जिस पर मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रेल मंत्री से मिलकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। रमेश भाटी ने बताया कि मंत्री के प्रयास से रेलवे विभाग की ओर से ओवरब्रिज के निर्माण की अनुमति हो चुकी है। जिसके लिए ले आउट तैयार किया गया है। पुल की लंबाई 72 मीटर होगी। पुल निर्माण से बुआड़ा खुर्द, बुआड़ा कलां, खानजहांपुर, ताजपुर, पाल, पलड़ा समेत करीब एक दर्जन गांवाें के लोगों का इसका लाभ मिलेगा।