दौड़ प्रतियोगिता में फारुख आगे
मंसूरपुर। गांव मोघपुर में युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता मोघपुर से मंसूरपुर मार्ग पर 1600 मीटर की हुई। दौड़ प्रतियोगिता में फारुक नरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 3100 रुपए की नगद धनराशि व शील्ड जीती। अभिनव ने द्वितीय, गौरव ने तृतीय तथा मनीष ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने एक दौड़ भारतीय सेना के नाम प्रतियोगिता का ग्राम मोघपुर में उद्घाटन किया। भाजपा नेता नितिन मलिक ने कहा कि खेलों से युवाओं में आपसी समरसता व हौसला बढ़ता है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस असर पर भाजपा के जिला मंत्री बोबिंन्द्र सहरावत, मंडल अध्यक्ष मनोज राठी, पूर्व जिला महामंत्री हरीश अहलावत, ग्राम मोघपुर प्रधान जितेंद्र सिंह, विनीत मलिक, यश गोयल, अभिषेक राठी, विवेक, रोहताश मौर्य, आदित्य मलिक आदि उपस्थित रहे।