फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती घाटे का सौदा, पंजाब के बराबर चाहिए गन्ना मूल्य : टिकैत

Sat, 18 Oct 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने को संबो​धित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत : संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों से किए अपने वायदे पूरे करने चाहिए। सरकार किसानों के लिए काम करें। गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया। खेती घाटे का सौदा है। यूपी के किसानों को पंजाब के बराबर गन्ना मूल्य मिलना चाहिए। स्मार्ट मीटर किसानों के लिए बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

गन्ने के बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य के लिए कलेक्ट्रेट में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों के बीच पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी घोषणाएं की जाती हैं वह किसानों के हित में होनी चाहिए। यदि कोई घोषणा करने में त्रुटि हो जाती है तो उसे बात को सरकार को वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुट में ही किसानों का हित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में गन्ना भाव का भरोसा दिया था लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया। खेती पर लागत बढ़ रही है। सरकार को सुझाव दिया गया था कि नलकूपों पर बिजली के दाम फिक्स होने चाहिए।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस जिले को अपराध मुक्त बता रही है लेकिन अपराधों का अंबार लगा हुआ है। किसानों का शोषण किया गया तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा।
अध्यक्षता पंडित ओमप्रकाश शर्मा और संचालन सुमित चौधरी एवं देव अहलावत ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, धीरज लाटियान, श्यामपाल चेयरमैन, सत्येंद्र बालियान, चेयरमैन जहीर फारूखी, चौधरी शक्ति सिंह, नीरज पहलवान, योगेश शर्मा, प्रमोद अहलावत, कपिल सोम, विकास शर्मा मौजूद रहे।
-
इनसेट
कलक्ट्रेट में भाकियू टिकैत ने यह उठाई मांग

- गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
- सीमांत किसानों का पूर्ण कर्जमाफी होनी चाहिए।
- स्मार्ट मीटर की व्यवस्था बंद की जानी चाहिए।
- गोआश्रय स्थलों का संचालन ठीक कराया जाए।
- बीज, खाद, डीजल में टैक्स की छूट होनी चाहिए।
- किसान सम्मान निधि 12 हजार रुपये की जाए।
- किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
- सरकार और किसान के बीच नियमित संवाद हो।
-
सुधीर कुमार बने भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष
फोटो
भोपा। भोपा बीआरसी पर भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में प्रकोष्ठ का विस्तार भी किया गया। शिक्षक सुधीर कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई।
प्रदेश सचिव मनीष गोयल, जिलाध्यक्ष रामरतन ने आग्रह किया कि शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रति गंभीर रहे और आगे बढ़कर काम करें। सुधीर कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, मोहम्मद यासीन, शेर सिंह, विनय कुमार सिंघल, आरती, सनी तोमर, उपेंद्र कुमार, अमित सिंह, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, मोहम्मद इमरान,मित्र सेन, सागर कुमार, देवेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई।

रामराज नहीं आ सकता...नमक जैसी काम करें अधिकारी
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि अधिकारियों के पास इतना पैसा है कि धरने की रास्ता भी नहीं रहा। अधिकारी आत्महत्या कर रहे हैं। जिले के ही एक मामले में छह लाख रुपये ले लिए गए। यह भी कहा कि रामराज तो नहीं आ सकता लेकिन अधिकारी नमक जैसा ही काम कर लें। किसानों को समझाने के अंदाज में यह भी कहा कि इस सरकार में जेल भरो आंदोलन मत करना।

कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत : संवाद- फोटो : reasi news

कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत : संवाद- फोटो : reasi news

कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत : संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें