खतौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लाभ लेने वाले किसानों के लिंक मोबाइल पर मेसेज आता है कि आपका आधार कार्ड विसंगतियों के कारण नहीं मिल रहा है, तो उनके चेहरे मुरझा जाते हैं। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें सरकार की ओर से इस योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपये अवश्य मिलेंगे। हालांकि दो माह से आधार कार्ड में विसंगति बताकर किसानों को इस किस्त को रोक दिया गया है। सिस्टम में खामियों के चलते किसानों को योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश में पात्र किसानों को 6000 रुपये सालाना दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए किसानों के बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक किया गया था। किसानों का कहना है कि अभी तक उनके खातों में प्रतिमाह 500 रुपये आ रहे थे, लेकिन अगस्त और सितंबर की किस्त रोक दी गई है। किसानों के मोबाइल फोन पर मेसेज भेजे गए हैं कि आपके आधार कार्ड में विसंगति है, इसलिए आपकी किस्त रोक दी गई है। संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। इस तरह के मेसेज 80 प्रतिशत किसानों के मोबाइल पर भेजे जा चुके हैं, जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।
किसान क्या कहते हैं
प्रदीप, बनारसो देवी, ज्ञानचंद, हरपाल, नरेश प्रजापति, इसलाम, आलोक, महेश, प्रदीप, मूलचंद, धर्मेश, दीपचंद, महिपाल आदि किसानों का कहना है कि उन्हें अब तक इस योजना का लाभ मिल रहा था। अचानक उनके मोबाइल पर इस तरह का मेसेज आने लगा कि आपके आधार कार्ड में विसंगति है और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
कोट
एडीएम का कहना है कि सरकार की इस योजना में तहसील से जो प्रक्रिया होनी थी, उसे पूरा करा दिया गया था। अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों नहीं मिल पा रहा है, तो वे किसान इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर सकते हैं। तहसील स्तर से इसका कोई समाधान नहीं है।-----------अजय कुमार अंबष्ट, एसडीएम, खतौली।