फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण मामले में रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे किसान

Fri, 04 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे फ्रेट कारीडोर के लिए अधिग्रहित होने वाली किसानों की भूमि का मुआवजा तय न होने पर भाकियू ने गांव भैंसी के सामने रेलवे ट्रैक पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। यह धरना आठ नवंबर को दिया जाएगा।
विज्ञापन


अधिग्रहण मामले में मुआवजे के मुद्दे को लेकर गांव भैंसी में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के घेर में पंचायत हुई। इसमें 26 गांवों से भाकियू के प्रतिनिधि और किसान शामिल हुए। पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि रेलवे की ओर से फ्रेट कारीडोर की तैयारी तो शुरू कर दी गई है। लेकिन इसके लिए अधिग्रहित होने वाली किसानों की जमीन के मुआवजे के लिए अभी कुछ तय नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और फ्रेट कारीडोर से जुड़े अफसरोें की ओर से किसानों को सही मुआवजे का आश्वासन ही दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि किसानों को अधिग्रहण भूमि का मुआवजा अकृषि की दर से समान रेट दिया जाना चाहिए। किसानों को परेशानी से बचने के लिए डीएम को निगरानी दी जाए तथा अवार्ड में त्रुटि को ठीक कराया जाए। 
विज्ञापन


पंचायत में निर्णय लिया गया कि किसान मुआवजे को लेकर आठ नवंबर को गांव भैंसी के सामने रेलवे लाईन पर तंबू गाड कर धरना देकर रेल संचालन को बाधित करेंगे। पंचायत में राजपाल, सुनील प्रधान भैंसी, राजेंद्र, जगपाल, ईश्वर, अतीक अहमद, अमरनाथ, विजय, कन्हैया, मांगेराम, सतीश, लवली, जयपाल, महक सिंह, इंतजार, इस्लाम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें