फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - छह को डीएम कार्यालय पर गन्ना डालेंगे किसान

Wed, 01 Nov 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा, सरकार और किसानों में टकराव कराना चाहता है प्रशासन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मिला। जिसने डीएम से गांव में सेंटर लगाए जाने को लेकर बातचीत की। किसानों ने चेतावनी दी कि छह नवंबर को किसान डीएम कार्यालय पर गन्ना डालेंगे।

भाकियू के सहारनपुर मंडल के युवा अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि प्रशासन अपने किए वादे को ही पूरा नहीं कर रहे हैं। किसानों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान छह नवंबर को अपना गन्ना धर्मकांटे पर तुलवाकर डीएम कार्यालय पर सप्लाई करेंगे। प्रशासन सरकार और किसानों को आपस में भिड़वाने का कार्य कर रहा है। अभी तक डीएम या डीसीओ ने कोई भी लिखित मांग लखनऊ में नहीं भेजी है। अधिकारी काम करना नहीं चाहते है। सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद किशोर गुर्जर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह दंगा कराने की फिराक में हैं। सरकार से उनके बयान की जांच की मांग की है। इस मौके पर पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, मुकेश ठाकुर, मोहन ठाकुर, सोनू ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, ओमवीर राणा, रवि कुमार, नयन पाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें