मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत ने जिला मुख्यालय समेत जिले में 10 स्थानों पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। किसान देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए। सिसौली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर यात्रा में शामिल हुए।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष नवीन राठी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन चौधरी, तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत के साथ कार्यकर्ता महावीर चौक और सरकुलर रोड पर एकत्र हुए। मीनाक्षी चौक से कार्यकर्ता शिव चौक पहुंचे और भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की। प्रकाश चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को मांगपत्र दिया गया। इस मौके पर धीरज लाटियान, योगेश शर्मा, कपिल सोम, चरण सिंह मौजूद रहे। सिसौली में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। किसान भवन से चलकर नई आबादी, मुख्य बाजार, लेपरान पट्टी से होते हुए किसान भवन पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर गौरव टिकैत, अंकुर आक्खी, ब्रिजेश आक्खी, अनंगपाल, अर्जुन, अभिजीत, बिट्टू लोदी, आशु, मिथुन गोस्वामी मौजूद रहे।
-
चरथावल में किसानों ने उठाई मांग
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल/शाहपुर/खतौली। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में काफी तादात में किसानों ने कस्बे में ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकालकर जोश भरा। रोबिन सिंह, विशाल चौधरी, महकार राणा मौजूद रहे। ब्लॉक से भाकियू एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा के तत्वाधान में चरथावल, कुटेसरा, घिस्सूखेड़ा, पावटी खुर्द, चौकड़ा, मथुरा, नंगला राई गांवों में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। नायब तहसीलदार प्रीति देवी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संंबंध में ज्ञापन सौंपा। शाहपुर में ब्लॉक कार्यालय से सोरम गेट और कस्बे के पैठ मैदान तक यात्रा निकाली गई। जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र बालियान, सत्येंद्र प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान शामिल हुए। खतौली में भाकियू कार्यकर्ता गंगनहर अलकनंदा पुल पर एकत्र हुए। तिरंगा यात्रा चर्च, इंदिरा मूर्ति, घंटाघर, जानसठ तिराहा, बुआड़ा रोड होते हुए तहसील पहुंची। ब्लाक अध्यक्ष दीपांकर चौहान, अशोक घटायन, रणधौल राठी शामिल रहे।
एसडीएम को ज्ञापन दिया
फोटो
बुढ़ाना/मंसूरपुर। जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार ने पदाधिकारियों के साथ निर्माणाधीन कार्यालय पर तिरंगा फहराया। हाथ में तिरंगा लेकर ट्रैक्टरों के काफिले के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे और सात मांगों का ज्ञापन एसडीएम अपूर्वा यादव को दिया। सुधीर सहरावत, अंकुर बालियान, इसरार, यासीन, पवन राठी मौजूद रहे। फुगाना बस अड्डे पर राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक मौजूद रहे। मंसूरपुर में जिला महासचिव अहसान त्यागी के नेतृत्व में ग्राम जड़ौदा से मुजफ्फरनगर तक किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकालो। इस्तकार त्यागी, अब्दुल कलाम त्यागी, वसीम सैफी शामिल हुए। संवाद
जानसठ और पुरकाज में दिखा उत्साह
जानसठ /पुरकाजी। भाकियू टिकैत ने ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। गांव भूराहेड़ी से शुरू होकर हाइवे व सूली वाला बाग और खादर तिराहे से होती हुई खंड विकास कार्यालय पहुंची। विवेक राठी, बलविंदर सिंह, काका सिंह, दीपक मुखिया, सुखपाल सिंह मौजूद रहे। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान और युवा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में जानसठ के विभिन्न रास्तों से तिरंगा यात्रा रैली निकाली। पंडित ओम प्रकाश शर्मा, सुभाष चंद्र काकरान, अरुण आर्य, ब्लॉक उपाध्यक्ष लाखन सिंह, धर्मवीर राठी मौजूद रहे। संवाद
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में लगा जाम
मुजफ्फरनगर। भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी के आसपास मार्ग पर जाम लगा। तिरंगा यात्रा में किसान अपने दर्जनों ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। यात्रा शुरू होने के बाद से आर्य नगर के मार्गो पर जाम लगना शुरू हो गया था। आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक पर यात्रा के पहुंचने के दौरान चौराहों पर व्यवस्था संभाल रही पुलिस ने दूसरे वाहनों को भोपा रोड मार्ग व नई मंडी क्षेत्र से निकाला। इसी तरह झांसी की रानी, प्रकाश चौक पर यात्रा के पहुंचने पर वाहनों को अंसारी रोड, आबकारी रोड से खालापार होकर निकाला गया। जाम के कारण दुपहिया वाहन चालक गलियों के रास्ते निकल गए, लेकिन वाहन चालक जाम में फंसने के कारण परेशान हुए। संवाद
खतौली में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खतौली में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खतौली में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खतौली में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खतौली में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खतौली में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खतौली में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद