फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोका, धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में रेलवे ट्रैक का काम रोककर धरना देकर बैठे किसान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
किसानों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोका, धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव जड़ौदा में अनुदान की मांग को लेकर किसानों ने रेलवे ट्रैक का कार्य रोककर धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक सभी किसानों को अनुदान नहीं मिलेगा, तब तक रेलवे ट्रैक का कार्य नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे विभाग डीएफसी योजना के तहत माल ढुलाई के लिए रेलवे ट्रैक का निर्माण करा रहा है। भाकियू के वरिष्ठ नेता अंतरवीर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसानों ने मंगलवार को जड़ौदा में रेलवे ट्रैक का कार्य कर रहे मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया। किसानों का कहना था कि रेलवे विभाग ने जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की है, प्रत्येक किसान को मुआवजे के अतिरिक्त 5.50 लाख रुपये अनुदान के रूप में दे रहा है। किसानों का कहना था कि रेलवे विभाग ने 10 दिसंबर तक सभी किसानों को अनुदान देने का वादा किया था। अभी तक केवल 80 किसानों को अनुदान मिला है। 300 किसान अभी ऐसे हैं, जिनको अनुदान नहीं दिया गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक अनुदान नहीं मिलेगा, वे किसी भी सूरत में कार्य नहीं करने देंगे। कंपनी के प्रशासक राजीव कुमार का कहना है कि सभी किसानों को अनुदान मिलेगा, जिसकी प्रक्रिया जारी है। प्रदर्शनकारियों में डा. उदयपाल, अर्जुन, चौधरी अंतरवीर, योगेंद्र कुमार, रणकुमार, डिंपल, अमरपाल, मुकेश, विनोद कुमार आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें