फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित सिंह के निधन पर किसानों ने श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/मंसूरपुर/पुरकाजी/खतौली। गांव मीरापुर दलपत में किसान नेता चौधरी उधम सिंह ने साथियों सहित रालोद के मुखिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह का जीवन बेदाग रहा है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में चौधरी साहब ने विभिन्न मंत्रालयों का सफलतापूर्वक कार्य भार भी संभाला। उन्होंने सदैव देश और किसानों की बात करते हुए राजनीति की। इस अवसर पर किसानों ने चौधरी अजित सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, मंसूरपुर में रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। दो मिनट का मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर प्रदेश सचिव विकास बालियान, अनुज धीरेंद्र राठी, विशांक राठी, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
उधर, पुरकाजी में अजित सिंह के निधन पर गांव भूराहेड़ी में लोकदल और भाकियू नेताओं द्वारा शोक सभा कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोकदल प्रदेश सचिव धर्मेंद्र राठी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह सच्चे किसान हितैषी नेता थे। भाकियू के मंडल महासचिव नवीन राठी ने कहा कि उनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। मौके पर नवीन राठी, धर्मेंद्र, गोल्डी, ब्रह्मसिंह राठी, अतर सिंह, सुरेंद्र राठी, ओमपाल सिंह मौजूद रहे। उधर खतौली में रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर के पक्का बाग स्थित तोमर आवास पर अजित सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें