मोरना। शुकतीर्थ में प्रशासन के अलर्ट होने के बाद श्मशान घाट पर साफ सफाई शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह के निर्देशन में लैब टेक्नीशियन अमित शर्मा व पंकज रानी ने श्मशान घाट पर शव के दाह संस्कार के लिए आने वाले 36 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए जिनमें तत्काल जांच में दो केस संक्रमित मिले। बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रधान राजपाल सैनी के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से विशेष साफ सफाई कराई गई तथा घाट को सैनिटाइज किया गया।