फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन 

Sun, 29 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चरथावल ब्लाक में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल में भारतीय किसान संगठन द्वारा डाक बंगला और ब्लॉक पर धरना देकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। गन्ने का बकाया भुगतान, बिजली आपूर्ति और नहरों में माकूल पानी आने समेत 10 समस्याओं का मांगपत्र थानाध्यक्ष शोएब खान को सौंपा। प्रशासन ने आठ दिन में समस्याओं का हल कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन


शनिवार को चिलचिलाती धूप में क्षेत्र के किसानों ने चरथावल नहर पर स्थित डाक बंगले पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों का मिलों पर बकाया करोड़ों रुपये का भुगतान ब्याज सहित शीघ्र दिलाया जाए।

विद्युत विहीन गांवों में पोल लगवाकर बिजली चालू कराने, उपभोग के हिसाब से विद्युत बिल निर्गत करने, गांवों में गन्ना परिषद द्वारा दूधली, टांडा समेत कई गांवों की टूटी सड़कों को शीघ्र बनवाने, तितावी से बिरालसी नहर तक सड़क का चौड़ीकरण कराने कान्हाहेड़ी गांव में चकबंदी के दौरान चल रही डोलबंदी में हर चक तक रास्ते की बंदोबस्त कराने की मांग की है। संगठन की ओर से थानाध्यक्ष को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


धरने पर शाम के वक्त नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मास्टर गफ्फॅार भैसानी की अध्यक्षता और कृष्णपाल सिंह के संचालन में शामली जिलाध्यक्ष आस मोहम्मद, रणधीर सिंह गुजरहेड़ी, तहसील अध्यक्ष योगेश शर्मा, अंकुर राणा, वेदपाल सिंह, योगेश राणा, अफलातून, रामभूल बाबा, करतार पाल, संजय राणा, पीपलशाह प्रधान प्रद्युमन पुंडीर, सतीश सिंह, जिले सिंह, वाकत अली मौजूद रहे।

देर शाम प्रशासन ने किसानों को आठ दिन में समस्याओं का हल कराने का भरोसा देकर धरने को समाप्त कराया। भाकिसं ने आठ दिन में मांगों पर विचार नहीं होने पर थाने में बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें