फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान शालीनता बनाए रखें : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान शालीनता बनाए रखें : नरेश टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान शालीनता बनाए रखें। सरकार के नुमाइंदे आपके पास आएं, तो उनसे गन्ने का रेट न बढ़ाए जाने और बकाया भुगतान पर सवाल जरूर करें।
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में सरकार के नुमाइंदों और सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रति किसानों में रोष है, लेकिन आंदोलन को आंदोलन के तरीके से ही चलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। रोष के चलते किसी के साथ गलत व्यवहार न करें। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों और किसानों के बीच कोई टकराव न हो। इसी को देखते हुए यह आह्वान किया गया था कि इन लोगों को शादी-ब्याह में न बुलाएं। मतलब सिर्फ इतना सा ही था कि किसी के ब्याह कार्यक्रम में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। ये खुशी के मौके होते हैं, सब एक- दूसरे से प्यार से मिलें। रही बात भाजपा नेताओं की, तो यह जब आपके पास आएं तो बड़े सलीके से इनसे महंगाई को लेकर सवाल करें। किसान आंदोलन को लेकर सवाल करें। चार साल से गन्ने का रेट सरकार ने ही नहीं बढ़ाया, उस पर सवाल करें। गन्ने का बकाया भुगतान क्यों नहीं हो रहा, यह सवाल भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें