फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का भाजपा सरकार से उठा भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहद खतरनाक दौर सेे गुजर रहा है देश- आचार्य प्रमोद कृष्णम
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस नेता एवं कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश बेहद खतरनाक दौर से गुजर रहा है। सरकारों की कथनी और करनी में अंतर है। देश के किसानों का सरकार से भरोसा उठ गया है। इसकी वजह से देश की राजधानी और सीमाएं दोनों पर संकट है। किसान बर्बाद हुआ तो देश बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कांग्रेस नेता रघुनंदन त्यागी के आवास पर रविवार को निजी कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नही है। तीनों कृषि कानून वापस होने चाहिए। किसान न तो पाकिस्तान का है न यूनान का, वह हिंदुस्तान का है। इसलिए सरकार को किसानों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। 90 दिन के अंदर देश के प्रधानमंत्री ने अपने किसी भी भाषण में किसान आंदोलन की चर्चा नही की। देश के हर राज्य का किसान इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री किसानों के दर्द को समझने का प्रयास नही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान की मांग जायज है। कृषि कानून हर हालत में वापस होने चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन काल में किसानों, गरीबों, अगड़ों व पिछड़ों सहित पूरे देश के लिए कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी पहले भी किसानों के साथ थी आज भी किसानों के साथ खड़ी है। मुजफ्फरनगर की धरती आंदोलन की धरती कहलाती है। मुजफ्फरनगर से ही भाजपा की नंीव रखी गई थी। मुजफ्फरनगर के आंदोलन से ही भाजपा की नींव उखड़ जाएगी। प्रदेश की योगी सरकार अपराध व अपराधियों को रोकने में विफल साबित हुई है। इस मौके पर योगी राकेश नाथ जी महाराज बद्रीनाथ, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, सुबोध त्यागी, सतीश शर्मा, आदेश त्यागी, धनप्रकाश त्यागी, विनोद गर्ग व अयाजुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें