फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकौला शुगर मिल में किसानों का हंगामा

Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल पर पलटी ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर के टिकौला चीनी मिल में गन्ना तुलवाने आए किसानों ने टोकन वितरण व्यवस्था सुचारु न होने पर  हंगामा किया। गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए किसानों की हड़बड़ी में दो ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। रामराज पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन


रविवार सुबह टिकौला चीनी मिल परिसर में गन्ना तुलवाने के लिए टोकन प्राप्त करने के लिये रात्रि शिफ्ट और प्रात: की शिफ्ट के किसानों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मच गई। दूसरी शिफ्ट के किसान अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर रात्रि शिफ्ट वाले वाहनों से आगे निकलने लगे तो किसानों में आपस में कहासुनी हो गई।

इस हड़बड़ी में दो किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढों में फंसकर पलट गए। फिरोजपुर निवासी किसान श्याम सिंह व हाशिमपुर निवासी किसान मनोज के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी तरह दोनों किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से कूदकर जान बचाई। जानकारी मिलने पर रामराज पुलिस मिल परिसर में पहुंची और किसानों को समझाबुझाकर टोकन व्यवस्था सुचारु कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें