फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकराव से किसानों का ही नुकसान होगा - ठाकुर पूरण सिंह

Fri, 29 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसानों में मारपीट का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में किसान दिवस के समापन पर भाकियू व भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि आपसी टकराव से किसानों का ही नुकसान होगा। यह घटना नहीं होनी चाहिए थी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि वैसे किसी भी किसान को अपनी बात रखना या परेशानी पर बोलने का पूरा हक है। इस पर बोलने के लिए किसी भी किसान यूनियन की इजाजत की आवश्यकता नहीं है साथ ही न ही किसी रजिस्ट्रेशन की। भाकियू अपने कमजोरी को दूर करे न कि दूसरे संगठनों पर आरोप लगाए।

भारतीय किसान यूनियन का गठन सभी धर्म व जाति वर्ग के किसानों द्वारा किसान हित की रक्षा हेतु किया गया था। कतिपय विचारों में भिन्नता के कारण भारतीय किसान यूनियन भानु गुट अलग हुआ। भाकियू व भाकियू भानु गुट व सभी किसान संगठन किसान हित के लिए मिलकर लड़ाई लड़े तो अच्छा रहेगा। कभी भी टकराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन


भाकियू को बर्दाश्त नहीं हो रहा भानु गुट 
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानु के पश्चिम के अध्यक्ष विक्रांत चौधरी ने कहा कि भाकियू के कार्यकर्ताओं को उनके संगठन की बढ़ती लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। इसी से बौखला कर कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।

कार्यालय पर हुई बैठक में विक्रांत ने कहा कि बुधवार को हुई घटना का मामला एटा में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाया जाएगा। घटना की पूरी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप को दी गई है। हमारा संगठन अराजनीतिक है। किसी दल से कोई संबंध नहीं है। जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, आबिद चौधरी, समीर, विनय भारद्वाज, अहसान त्यागी, विपुल तोमर, शाहआलम, संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें