फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बीघा फसल देकर किसान मांग रहे हैं खड़ंजा

विज्ञापन
खेड़ी रांघडान में एकत्र हुए किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हेलीपैड, रास्तों और वीआईपी पार्किंग के लिए खेड़ी रांघडान के किसानों ने अपनी 50 बीघा जमीन दी है। गन्ने की फसल काटकर चीनी मिल भिजवा दी गई, जबकि गेहूं और सरसों की फसल को उजाड़ना पड़ा है। किसान कहते हैं कि एक किमी कच्ची सड़क से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इस पर खड़ंजा लगना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर खेड़ी रांघडान उर्फ खेड़ी राजपूतान में आवाजाही चल रही है। गांव की गलियों, घरों और चौपालों पर भी पीएम-सीएम के दौर का जिक्र है। किसानों की करीब 50 बीघा जमीन का अधिग्रहण प्रशासन ने किया है। ग्राम प्रधान के पति सतपाल सिंह का कहना है कि किसानों को एक किमी के रास्ते पर खड़ंजा की जरूरत है। यह रास्ता गांव को सलावा-दादरी मार्ग से जोड़ता है। संपर्क मार्ग कच्चा होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। बरसात के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। गांव के 70 प्रतिशत किसान इसी मार्ग से गन्ना सप्लाई करते हैं। यहां कम से कम खड़ंजा लगना चाहिए।
मिलना चाहिए मुआवजा
किसान ज्ञानेंद्र पाल का कहना है कि साढ़े तीन बीघा गन्ने और आधा बीघा सरसों की फसल दी है। सरसों की फसल का मुआवजा मिलना चाहिए। किसान के पास फसल ही सब कुछ होता है।
विज्ञापन

पार्किंग में चला गया गेहूं
किसान कंवरपाल का कहना है कि पार्किंग के लिए चिन्ह्ति जमीन में उसका पांच बीघा खेत भी है। गेहूं का खेत उजड़ गया, अब उसे पांच बीघा गेहूं के हिसाब से मुआवजा चाहिए।
हेलीपैड में गई जमीन
किसान राधेश्याम का कहना है कि चार बीघा जमीन है, वही हेलीपैड और पार्किंग में गई। फसल उजड़ गई है। कम से कम गुजारे लायक मुआवजा तो मिलना ही चाहिए।
जिस तरह जमीन दी, उसी तरह चाहिए मुआवजा
किसान विचित्र कुमार का कहना है कि किसानों की समस्या की सुनवाई होनी चाहिए। खेती पर ही किसान निर्भर है। फसल दी है, लेकिन प्रशासन को इसके मुआवजे का शीघ्र इंतजाम करना चाहिए।
इन किसानों ने भी दी जमीन
किसान इंद्रमणि, शगुन कुमार, पवन कुमार, अनिल और अर्पित ने अपनी जमीन दी है। किसानों का कहना है कि तुरंत ही फसलों का मुआवजा और किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए।
आज से खतौली आएंगे खिलाड़ी
खतौली। शनिवार को चित्रकूट और देवी पाटन मंडल के खिलाड़ी पहुंचने शुरू हो जाएंगे। मेपल्स एकेडमी में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

खेड़ी रांघडान का कच्चा रास्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड पर मौजूद पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें