फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा लहराते सलावा पहुंचे किसान-मजदूर

विज्ञापन
ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर सलावा के लिए जा रहे कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली/रतनपुरी/मंसूरपूर। सलावा जनसभा में शामिल होने के लिए देहात क्षेत्र से वाहनों में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर तिरंगा लहराया गया। बसों और कारों में भी कार्यकर्ता क्षेत्र से गुजरते हुए प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा संगठन की ओर से जिलेभर में बसों की व्यवस्था की गई थी। भाजपा जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने बताया कि कार्यकर्ता अपने-अपने गांव से बसों से सलावा के लिए रवाना हुए। रतनपुरी और खतौली में विभिन्न क्षेत्रों से आकर वाहन मिलकर काफिले के रूप में आगे बढ़े। भारत माता की जयकार और तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचे।
युवाओं ने दिखाया खूब जोश
खेल विवि के समारोह में शामिल होने के लिए युवाओं की भागीदारी भी रही। युवाओं ने सलावा जनसभा के लिए जोश दिखाया।
किसान पहुंचे मेरठ, लहराया तिरंगा
भौराकलां/सिखेड़ा। क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मेरठ पहुंचे और तिरंगा लहराया। सुबह आठ बजे से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए किसान और युवा मेरठ के लिए रवाना होने शुरू हो गए थे। उधर, सिखेड़ा क्षेत्र से लोग बड़ी संख्या में सलावा पहुंचे। निजी वाहनों और भाजपा नेताओं की ओर से लगाई गई बसों से लोग पहुंचे।

तिरंगे के साथ रवाना होते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें