किसानों ने तहसीलों में कोई काम न होने का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर, जानसठ। प्रदेश सरकार किसानों को जमीन संबंधित ऋण देने के लिए योजनाएं लागू कर रही हैं। इसके बावजूद भी किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। किसान सरकार की योजनाओं से वंचित है। तहसील से किसानों को पूरे कागजात नहीं मिलने से बैंक अधिकारी किसानों को ऋण देने से इंकार कर देते हैं।
किसानों का कहना है कि शासन ने तहसील के सभी कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं, लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय में किसानों की जमीनों का 12 साला के कागजात नहीं निकल रहे हैं। किसानों को जमीन से ऋण संबंधित कोई भी लाभ नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को भी किसान राजेंद्र, सतेंद्र, जितेंद्र, इकबाल, महिपाल, सलीम आदि किसान तहसील में जमीन संबंधित कागजात लेने के लिए पहुंचे, लेकिन उनको कोई कागजात नहीं मिले। किसानों का कहना है कि सरकार तो किसानों के लिए जमीन संबंधित ऋण देने के लिए घोषणा कर रही है। बावजूद तहसील में उनको कोई कागजात नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण किसान परेशान हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनको तहसील संबंधित कागजात तुरंत दिलवाए जाएं, ताकि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।