फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोली मारी

Sat, 31 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। दतियाना में सुबह खेत में काम कर रहे किसान को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दहशत बैठाने के लिए उसके घर जाकर हवाई फायरिंग की। दो वर्ष पूर्व भी बदमाशों ने घायल के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नाली को लेकर दोनों पक्षों में वर्षों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


दतियाना निवासी किसान सुरेंद्र (45) पुत्र स्वर्गीय कर्ण सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेत में काम करने के लिए गया था। इसी बीच खेत पर पहुुंचे तीन बदमाशों ने सुरेंद्र पर फायर कर दी। फायरिंग में एक गोली सुरेंद्र के पैर में लगी। इसी बीच आसपास के लोगों के आने से आरोपी फरार हो गए।

इसके बाद बदमाशों ने दतियाना-परई मार्ग पर परई निवासी वरुण शर्मा की बाइक लूटकर दतियाना पहुंचे और दहशत फैलाने के लिए सुरेंद्र सिंह के घर पर भी कई राउंड फायरिंग की और पूर्व के मुकदमे में फैसला कराने की धमकी दी। उधर, सूचना मिलने पर खेत में पहुंची पुलिस ने घायल सुरेंद्र को जिला चिकित्सालय भिजवाया। सुरेंद्र ने गांव निवासी रुचिन पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि आरोपी रुचिन ने अपने भाई नितिन और साथी हरेंद्र के साथ मिलकर 26 सितंबर 2013 को सुरेंद्र के पिता पूूर्व प्रधान कर्ण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों पक्षों में काफी समय से खेत के पास एक नाली को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में नितिन और हरेंद्र तो जेल चले गए थे, लेकिन रुचिन आज तक फरार चल रहा है। पुलिस ने इसके खिलाफ कुर्की करने के बाद  15 हजार का इनाम भी घोषित हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें