फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज में किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामराज में किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कृषि फार्म से खाना लेकर घर लौट रहे बाइक सवार किसान अंकित (28) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हत्या के पीछे वजह का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

अंकित मूलरूप से थाना फुगाना क्षेत्र के गांव कुरावा का रहने वाला था। गांव जीवनपुरी में उनका कृषि फार्म है। परिजन गांव में ही रहते हैं। अंकित गांव जीवनपुरी में भी अपना एक मकान बना रहा था और वही पर रहता था। अंकित शुक्रवार रात करीब दस बजे फार्म से खाना लेने के बाद बाइक से जीवनपुरी लौट रहा था। रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। घटना का पता शनिवार सुबह चला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसओ रामराज ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटना का कोई सुराग नहीं लग पाया। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि मृतक के भाई मोहित ने अज्ञात में रामराज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें