फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गए किसान को गोली मारी
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव दतियाना में खेत पर काम करने गए किसान को संदिग्ध हालात में गोली मार दी गई। घायल किसान ने दो युवकों पर रंजिशन फायरिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है, जिसकी तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी किसान प्रदीप पुत्र बारु सिंह रविवार सुबह खेत पर गया था। पीड़ित के अनुसार जब वह खेत पर काम कर रहा था, गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और रंजिश के चलते किसान से गालीगलौज करते हुए उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे किसान के पैरों में लगे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर रामपुर चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र कसाना मौके पर पहुंचे और घायल किसान को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर कुलदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित के परिजनों द्वारा शाम तक किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें