फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में कर्जदार किसान की सेहत बिगड़ी 

Sun, 25 Jun 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बकाएदार किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ में राजस्वकर्मियों ने गांव मंतोड़ी निवासी बकायेदार किसान को हिरासत में ले लिया। तहसील में किसान की तबीयत बिगड़ गई। किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मंतोड़ी निवासी किसान धर्म सिंह पुत्र कुडे़ सिंह पर क्षेत्र के बैंक का आठ लाख रुपया ऋण बकाया है। किसान द्वारा रुपया जमा न करने पर बैंक ने आरसी काट कर तहसील को भेज दी। शनिवार को राजस्व टीम गांव में पहुंची तथा किसान से बैंक ऋण के पैसे जमा करने को कहा। किसान के मना करने पर टीम किसान को हिरासत में लेकर तहसील ले आई। तहसील में लाने पर किसान की अचानक तबीयत खराब हो गई। राजस्व टीम ने तुरंत किसान को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किसान  के पुत्र महिपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता की उम्र 80 वर्ष है। वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। राजस्व टीम से उन्हें ले जाने के लिए मना किया, लेकिन टीम नहीं मानी। वहीं, भाकियू नेता जोगिंदर चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा ऋण वसूली पर रोक लगाने के बाद भी तहसील कर्मी किसानों से जबरदस्ती ऋण वसूल रहे हैं। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि किसान से वसूली करने के लिए हिरासत में लिया था। गर्मी के कारण उसकी तबीयत खराब हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब किसान की तबीयत सही है और वह अपने घर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें