फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में बिजली गिरने से युवा किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर में बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बारिश के दौरान बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे ग्राम भुम्मा निवासी एक किसान और एक पशु की मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मीरापुर क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी सोनू (30 वर्ष) पुत्र बिजेंद्र शनिवार शाम को अपने श्रमिक प्रविंद्र के साथ भैंसा बुग्गी लेकर गंगनहर के पास अपने खेत में खाद डाल रहा था। उसी दौरान बरसात शुरू हो गई। वे बरसात से बच पाते इस इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली सोनू के ऊपर गिर गई। बिजली गिरते ही सोनू बुरी तरह झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोनू के पास खडे़ भैंसा की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। कुछ दूरी पर काम कर रहा श्रमिक को भी बिजली ने चपेट में ले लिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्राम प्रधान कपिल कुमार ने कहा कि सरकारी स्तर पर प्राकृतिक आपदा नियम के तहत मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें