फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान का बैल मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी। बिजली के हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान का बैल मर गया, जबकि किसान के परिजन और एक अन्य बैल करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचे। सूचना देने पर भी विद्युत निगम का कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र के गांव इंचौड़ा निवासी किसान सतपाल पुत्र चमन सिंह गांव के बाहरी छोर पर रहता है। उसके घर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार दोपहर में जब किसान के परिजन पशुओं को चारा डाल रहे थे, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे बंधे बैल पर गिर पड़ा। लाइन में करंट होने के कारण बैल की झुलसकर मौके पर ही मर गया। इस दौरान पास में काम कर रहे किसान के परिजन एवं एक अन्य बैल तार की चपेट में आने से बाल बाल बचा। हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तार टूटने की सूचना ग्रामीणों ने गोयला स्थित बिजलीघर पर दी। इसके अलावा ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना गोयला बिजलीघर के अवर अभियंता जयप्रकाश को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें