फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने खेत में गेहूं की फसल जोती

विज्ञापन
पावटी खेत में गेहूं की फसल पर टैक्टर चलाता किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल में किसान ने खेत में गेहूं की फसल जोती
विज्ञापन

चरथावल। कृषि कानूनों केे विरोध में पावटी खुर्द में एक किसान ने खड़ी जोत दी। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने गांव जाकर किसान को फसल उजाड़ने से रुकवाया। उन्होंने कहा कि यूनियन के हाईकमान के निर्देशों पर किसान फसल को खेतों में उजाड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

सोमवार को किसान नौमान ने पावटी के जंगल स्थित खेत पर करीब तीन बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर जोत दी। हालांकि उनके पास 12 बीघा गेहूं की फसल है। भाकियू नेताओं ने मौके पर पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के आदेशों का हवाला देकर फसलों का उजाड़ने से रुकवाया। भाकियू नेता विकास ने कहा सरकार की बेरुखी और तानाशाही रवैये से किसानों में आक्रोश है। फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलता और उसके बाद मौसम की मार भी किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। पूर्व प्रधान पुत्र दानिश, नाजिम त्यागी, मासूम त्यागी, रिजवान, शमीम, नय्यूम त्यागी, शीलू, इसरार त्यागी, अमीर आलम, शाहनवाज, आलम त्यागी, नसरत त्यागी, प्रमोद कुमार, विनीत सिंह, कल्लू आदि मौजूद रहें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें