फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी की टक्कर लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
3-ककरौली के गांव ढ़ांसरी के किसान रमेश की सड़क हादसे में मौत होने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भैंसा-बुग्गी की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन

मोरना/ककरौली। भैंसा बुग्गी की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव ढ़ांसरी निवासी 65 वर्षीय किसान रमेश पुत्र तिरखा सोमवार की सुबह गंगनहर पटरी से होते हुए अपने खेत पर बाइक से जा रहा था। इस दौरान गंगनहर पटरी पर रेत खनन करने वाले किसी व्यक्ति की भैंसा बुग्गी की चपेट में आकर किसान घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने आनन फानन में घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रमेश औद्योगिक विभाग दिल्ली में सरकारी नौकरी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गांव ढ़ांसरी में अपनी पत्नी के साथ रहकर 15 बीघे भूमि पर खेतीबाड़ी करता था। मृतक के पुत्रों व पुत्रियों को जब यह सूचना मिली, तो वे दिल्ली से आनन फानन में अपने गांव में आ गए। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

2-ककरौली के गांव ढ़ांसरी निवासी मृतक किसान रमेश का फाईल फोटो।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें