भोकरहेड़ी में पिता के शव से लिपटकर रोता बिलखता बेटा।
- फोटो : KHATAULI
भोकरहेड़ी में ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी में सोमवार शाम को ग्रामीण का शव बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। पेड़ से लटका शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हलवाई की मौत को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा व्याप्त है।
कस्बा भोकरहेड़ी व अथाई मार्ग पर डा. वीरेंद्र का आम का बाग स्थित है। लोगों ने सोमवार की शाम को बाग में आम के पेड़ पर शव लटका हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना भोकरहेड़ी में पहुंचकर नगरवासियों को दी। बाग में शव को लटका देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भोकरहेड़ी से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर भोपा थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई यूनुस खान, मोरना पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव की शनाख्त भौकरहेड़ी निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई। मृतक नरेंद्र हलवाई का कार्य करता था। मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे। परिजन शव को देखकर रोने बिलखने लगे। मृतक को बेटा नितिन शव से लिपटकर रोने बिलखने लगा। लोगों के मुताबिक सोमवार को कस्बे में माता के पूजन आदि में भोजन आदि बनाने में वह व्यस्त रहा था। मृतक की माता करेशना, पत्नी वीना, बेटा नितिन, चुन्नूख् बेटी नीटो आदि का रो रोकर बुरा हाल है। मोरना सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे नितिन ने घर में कहासुनी होने पर गुस्से में आकर बाग में जाकर आत्महत्या करने की लिखित में तहरीर दी है। सीओ के बताया कि परिजनों और जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि हलवाई का काम करने वाले नरेंद्र ने बाग में आम के पेड़ से लटकर आत्महत्या की है। इसके बावजूद भी जांच पड़ताल की जा रही है।