फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र मिलने पर गई नौकरी

Sat, 18 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। रोडवेज डिपो में दो चालकों की संविदा समाप्त की गई है। इनमें चालक ने चुनावी ड्यूटी पर मनमानी से बस दौड़ाने के साथ ही उसकी बैट्री चोरी करा दी। जबकि दूसरे चालक के शैक्षिक प्रमाण-पत्र फर्जी निकले हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर डिपो से निकाल दिया गया। वहीं, अन्य चालक-परिचालकों के प्रमाण-पत्रों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।       
विज्ञापन


डिपो की काफी संख्या में बसें चुनाव ड्यूटी पर दूसरे जनपदों में फोर्स को लेकर गई हुई थी। अधिकांश बसें डिपो में लौट आई है, जबकि कुछ अभी ड्यूटी पर है। डिपो से सुधीर कुमार पुत्र राजबीर को भी एक बस देकर चुनावी ड्यूटी पर भेजा गया था। इसकी बस लौटने की तिथि डिपो में 12 मार्च थी। चालक बस को लेकर 16 मार्च को डिपो पहुंचा है।

इस बाबत सुधीर से जानकारी की गई तो उसने अधिकारियों को कोई जवाब नहीं दिया। बस की जांच में उसमें बैट्री नहीं मिली। इसी आधार पर सुधीर की संविदा समाप्त कर दी गई। उधर, नीरज पुत्र जयपाल हाल ही में डिपो में चालक के पद पर संविदा पद पर तैनात हुआ था। इसके प्रमाणपत्रों की विभाग ने जांच कराई तो यह फर्जी निकले। धोखाधड़ी से नौकरी पाने के आरोप में संविदा समाप्त कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें