फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अपराधिक प्रवृत्ति के 2187 व्यक्ति पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
-लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर की कार्रवाई
बुढ़ाना। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए 2187 को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि से मुचलका पाबंद किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चुनाव अवधि में किसी व्यक्ति ने शांतिभंग करने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्रवाई की गई है। कस्बा व देहात के 2187 लोगों को चिह्नित कर पांच-पांच लाख रुपये से पाबंद किया गया है। 448 व्यक्तियों को एक वर्ष की अवधि के लिए पाबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पाबंद व्यक्ति की किसी भी प्रकार से अपराध में संलिप्तता पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांतिभंग करने का प्रयास सिद्ध होने पर बंद पत्र की धनराशि अंकन पांच लाख रुपये को राज्य सरकार के पक्ष में जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें