फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्क्स के परिजनों को नहीं लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फ्रंटलाइन वर्क्स का टीकाकरण तो करा दिया गया, लेकिन उनके परिजनों के बारे में शासन की ओर से कोई गाइड लाइन न आने के कारण कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से परिजनों का भी टीकाकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

60 साल से ऊपर और फिर 45 साल से ऊपर वाले व्यक्तियों के टीकाकरण के आदेश जारी कर दिए गए, लेकिन अभी तक भी फ्रंटलाइन वर्क्स के परिजनों के टीकाकरण कराने का आदेश जारी नहीं हुआ। ऐसे कर्मचारियों का कहना है कि वह ड्यूटी समाप्त कर अपने परिजनों के बीच जाकर रहते हैं। उनके माता पिता, छोटे बच्चे और युवा भाई बहन भी है। हर समय संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उनके परिजनों के लिए अभी तक सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से भी ऐसे कर्मचारियों ने परिजनों का भी टीकाकरण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें