फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ त्रासदी का दर्द नहीं भूला परिवार

विज्ञापन
केदारनाथ की जल प्रलय में बहने वाले शहर के लाला नंद किशोर गोयल और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी का अंतिम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केदारनाथ त्रासदी को सात साल बीत चुके हैं। उत्तराखंड में बारिश की तबाही में जिन श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई थी, उनके परिजन अपनों के बिछुड़ने का गम आज भी नहीं भूले हैं। शहर के लाला नंद किशोर गोयल और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी 17 जून 2013 को आई प्रलय में बह गए थे।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी संजय गोयल और संदीप गोयल का परिवार केदारनाथ में सात वर्ष पहले आई जल प्रलय को याद कर सिहर उठता है। नवीन मंडी में चावल के बड़े कारोबारी लाला नंद किशोर गोयल ने पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ केदारनाथ दर्शन की इच्छा जताई थी। सात वर्ष पहले 9 जून 2013 को शहर से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड की चारधाम तीर्थयात्रा पर निकला, जिसमें बेटे-बहुओं ने माता-पिता को भी विदा किया। इस जत्थे में पूर्व विधायक अशोक कंसल, योगेश भगतजी, अजय सिंघल, श्याम सिंह सैनी के परिवार भी शामिल थे। बड़े बेटे संजय बताते हैं कि यात्रा को लेकर वैसे तो हर दिन बात होती थी। 16 जून को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद मां की फोन पर बड़ी बहू प्रीति से बात हुई, वह बेहद खुश थीं। बोलीं, बाबा केदारनाथ के दर्शन अच्छे से हो गए। रुद्राभिषेक भी किया है। बाबा से तुम्हारे लिए बेटे की मन्नत मांगी है। लौटते वक्त बुजुर्ग दंपती रामबाड़ा में साथ गए लोगों से बिछुड़ गए और फिर उसी रात आई भयावह जल प्रलय में वो बह गए। कोई संपर्क नहीं हो सका तो उनकी दो माह तक तलाश की। तत्कालीन सांसद कादिर राना की मदद से देहरादून से हेलीकॉप्टर लेकर सर्च अभियान चलाया, मगर उनका कोई अता-पता नहीं चला। आज भी माता-पिता की याद में परिवार आंसू बहता है।
बाबा ने पूरी की मां की मन्नत
मुजफ्फरनगर। गोयल परिवार को माता-पिता की पार्थिव देह नहीं मिलने का जितना कष्ट है, उतना ही धीरज बाबा केदारनाथ से की गई उनकी मां की मन्नत पूरी होने का है। त्रासदी के दो साल बाद 2015 में संजय और प्रीति के घर में शादी के 27 साल बाद पुत्र हुआ, जिसका नाम केशव रखा गया है। वो अब चार साल का हो चुका है। दो बेटियां सलोनी तथा राधिका दादा-दादी को याद करती है। दंपती की बेटियों सीमा, पूनम की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें