फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से कहासुनी के बाद रची लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही को हटवाने को रची फर्जी लूट की साजिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव अमीरनगर निवासी गेहूं व्यापारी से सोमवार को हुई नगदी लूट का मामला जांच में फर्जी पाया गया है। पुलिस अब व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। वहीं, मामले में एक पुलिसकर्मी का भी नाम आ रहा है, जिसने व्यापारी को लूट की फर्जी वारदात गढ़ने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी सुनित गेहूं व्यापारी है। सोमवार को सुनित ने तितावी मार्ग पर चार बदमाशों द्वारा 28 हजार रुपये लूट लिए जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में ही घटना को संदिग्ध माना था। एसओ कपिलदेव ने बताया कि बुधवार को व्यापारी से जब पूछताछ की गई तो उसने लूट को पूरी तरफ फर्जी बताया। एसओ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अमीरनगर में कोरोना मरीज पाया गया था, जिसके बाद गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया था। इसी दौरान व्यवस्था बनाए रखने के दौरान सिपाही पलक चौधरी से व्यापारी की कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते सुनित ने थाने में तैनात एक अन्य सिपाही से पलक चौधरी को गांव से हटवाने की बात की। सिपाही की सलाह पर ही व्यापारी ने फर्जी लूट की साजिश रची थी। एसओ ने बताया कि आरोपी व्यापारी के खिलाफ अब रिपोर्ट दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, व्यापारी को फर्जी लूट की सलाह देने वाले सिपाही को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें