फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में ड्रायर मशीन फटने से हुआ धमाका, छह मजदूर झुलसे, कमरे की छत और दीवारें भी ध्वस्त 

Fri, 14 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फैक्ट्री में मलबे को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेगराजपुर में दवाई फैक्ट्री में ओवरहीट होने से ड्रायर मशीन तेज धमाके के साथ फट गई। गरम केमिकल गिरने से छह मजदूर झुलस गए। फैक्ट्री के कमरे की छत उड़ने के साथ ही फैक्ट्री की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मशीन का लोहे का ढक्कन 200 मीटर दूर एक घर में जाकर गिरा। फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के रहने वाले दिनेश की बेगराजपुर के औद्योगिक क्षेत्र में मैग्मा केमिकल्स नाम से दवाई फैक्ट्री है। फैक्ट्री में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे फैक्ट्री में चलती ड्रायर मशीन ओवरहीट होने पर विस्फोट के साथ फट गई, जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री के जिस कमरे में मशीन थी उसकी लोहे का टीन शेड और सीमेंट की छत भी उड़ गई।

मशीन के टुकड़े हवा में उछलते हुए फैक्ट्री से दूर जाकर गिरे। मशीन का ढक्कन छत तोड़कर हवा में उछलकर पास के गांव घासीपुरा के एक घर में जाकर गिरा। इस दौरान काम कर रहे मजदूरों पर गरम केमिकल गिरने से खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर निवासी किरण, गांव बोपाड़ा निवासी नीशू, मुजफ्फरनगर के पचेंडा रोड निवासी नेपाल, घासीपुरा निवासी रवि और रतनपुरी निवासी अनिल गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्ट्री मालिक दिनेश परिवार के साथ पहुंच गए। पुलिस ने फायरब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई। मजदूरों को मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। 

इलाज का खर्च फैक्ट्री वहन करेगी : दिनेश
दवाई फैक्ट्री के मालिक दिनेश का कहना है कि घटना दुखद है। वे मजदूरों के साथ हैं, परिवार के लोग जहां चाहे इलाज करा सकते हैं। इलाज में जो भी खर्च होगा, फैक्ट्री प्रबंधन वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें