फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के आदर्शों पर चलने से दूर होंगी कुरीतियां      

Fri, 14 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते नगरवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। अनेकों मोहल्लों से लोगों ने टाउन हॉल में एकत्र होकर बाबा को नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलने से ही समाज के भीतर से कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।      
विज्ञापन


अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया। अंबेडकर छात्रावास में छात्रों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, शोषितों और गरीबों के लिए अनेक कार्य किए हैं। संविधान में उनको विशेष रूप से स्थान दिया गया है। वक्ताओं ने छात्राओं को बाबा के नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अभिनव, मोनू कुमार, अनिकेत, संजय, इंद्रजीत, प्रभात कुमार, विमल कुमार, शिवम कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

 उधर, शहर के मोहल्ला बसंत विहार, रैदासपुरी, आर्यपुरी, घास मंडी, सरवट, कृष्णापुरी, रामलीला टिल्ला, सुजडू, वहलना, ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्रों से बाबा साहब की जयंती पर बाइक रैली निकाली गई। रैली नगर पालिका के टाउन हॉल में एकत्र हुई। यहां पर विद्युत एक्सईएन केपी पुरी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बालेंद्र आर्य, राजकुमार सिद्धार्थ, भूषण सिंह, वीरपाल आदि ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। बाबा साहेब ऊंच-नीच के खिलाफ थे, उन्होंने प्रत्येक भारतीय नागरिक को समान अधिकार दिए जाने का पक्ष रखा है। बाबा साहब के कार्यों का विश्वभर में लोहा माना जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने हमेशा दलितों, शोषितों और गरीबों की आवाज को बुलंद किया है। इसके बाद शोभायात्रा शहर के अनेकों मोहल्लों से होती हुई कचहरी के गेट पर बाबा साहब की प्रतिमा पर संपन्न हुई। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समर्थकों और लोगों ने उनको नमन कर आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। शोभायात्रा में अनिल, विपिन, कंवरसैन, मुकेश, अनर सिंह, दीपक, मुकेश, अर्जुन आदि का सहयोग रहा।       

बाबा साहब को याद किया      
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें विजयकांत मास्टर ने कहा कि बाबा के पद चिह्नों पर चलकर जीवन को सफल बनाएं। छात्रों से उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता रविंद्र कुमार और संचालन अनिद्यकांत ने किया। इस दौरान जगत सिंह, सुनील कुमार, श्याम सिंह, राजीवकांत, मीना कुमारी, रेखा रानी, कार्तिक, प्रणित, प्रवेश कुमार, अरुण कुमार, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें